प्रिय पड़ोसी
वैसे तो तुम मेरे पड़ोसी हो पर हो छोटे भाई जैसे . तुम्हारी शादी और फ़िर बगल के मकान में shift करने से पहले तक हम दोनों इकट्ठे रहे थे. आज ये पत्र लिखना जरूरी हो गया है. मेरे घर वाले तो कह रहें है की लट्ठ ले कर पिल पड़ा जाए पर तुम तो जानते हो की मैं लोकतंत्र में बहुत श्रध्हा रखता हूँ.... शान्ति और अहिंसा मेरे रग रग में है ....... मेरे घर के कमरे और गलियारे तक 'गाँधी' 'अशोक' के नाम पर हैं.
वैसे तो मुझे तुम्हारे घर वालों के चालचलन पर कुछ नही कहना चाहिए पर तुम्हारे जीजा और उनके लम्पट दोस्तों ने पिछले दिनों जिस तरह मेरे घर की छत पर पत्थर फेंके और दिवाली न होते हुए भी बम और पटाखे फोडे उससे मेरे घर के लोगों के सर फूट गये ....कमरे में रखी चादर जल गई ....और पिता जी के फोटो का शीशा चिटक गया ... उसके बाद यहाँ काफी गुस्सा है. ...हमेशा राम राम करने वाले बड़े बब्बा और लेफ्टिस्ट छोटे दद्दा तक इस बार बहुत नाराज हैं. तुम्हारे जीजा के दोस्त यूँ तो गर्मियों में अक्सर हमारी छत पर सो जाते हैं पर मैंने कभी तुमसे कुछ कहा? मेरे दोस्त !कुछ मेरी भी इज्जत का ख्याल रखो ......चाहे अपने जीजा को न भेजो पर उसके वो काले चश्मे वाले और एक दाढ़ी वाले दोस्त को जरूर भेजो जिससे सारी ग़लत फहमी दूर हो जाए. मै जानता हूँ की वो भटके हुए नौजवान है और उनसे नरमी से पेश आना चाहिए. वैसे भी तुम तो जानते ही हो कि मैंने आज तक एक मक्खी भी नही मारी . इन दोनों को भी बड़े प्यार से समझाऊंगा. तुम अगर चाहो तो ऊपर वाला कमरा भी इनको हर गर्मियों में दे दूँगा..... पर इस बार मेरी सुन लो..... उन्हें कोई कुछ नही कहेगा .पिछली बार मोहल्ले के जिस लड़के को पकड़ा था (छत से आँगन में कूदते हुए) पंचायत के फैसले के बाद भी आज तक उसे अपने घर में रख कर मुफ्त की रोटियां खिला रहें हैं...... आखिर इनको सुधारना जरूरी है. इससे कोई फर्क नही पड़ता की ये हमारी थाली में खा कर भी मेरे ही पर्स से चोरी करता हैं.
बस एक बार मेरी इज्जत की खातिर उन दोनों को भेज दो....एक बार यहाँ आ जायें तो देखना, मेरे अपने बच्चों से भी ज्यादा प्यार करूंगा...... उन्हें पंचायत के सामने भी नही भेजूंगा...मैं जानता हूँ कि हमें शान्ति और सौहार्द्र का वातावरण बनाना है ......और अपनी संस्कृति , सभ्यता कि रक्षा करनी है.....न कि उनसे या तुमसे बदला लेना है ... बदले कि भावना से तो मैं मच्छर भी नही मारता ....ये तो तुम्हारी जीजा के दोस्त हैं........इस बार यहाँ सब चाहतें हैं कि कुछ होना चाहिए.......तो अब तू ही कुछ कर ....बस एक बार
तुम्हारा पड़ोसी
म सिंह भारतवाला
Tuesday, December 2, 2008
एक पत्र पड़ोसी के नाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
1 comment:
ब्लॉग्गिंग की दुनिया में स्वागत हैं. क्षमा पूजती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो विषहीन, विनीत, सरल हो. लेकिन हम तो ऐसा सेकुलर बना दिए गए की विष तो पि ही गए फिर भी दुनिया से माफ़ी माँगते फिरते हैं. अब तो यदि बचना हैं तो पहला पत्थर आपको ही मरना पड़ेगा. यह सत्य दुखद तो हैं पर सत्य भी. नही तो टूटे शीशे ही गिनते रह जायेंगे.
Post a Comment